Jamshedpur news. चेयरमैन बने कौशलेंद्र व सचिव की जिम्मेदारी ऋषि अरोड़ा को

Updated at : 05 Mar 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. चेयरमैन बने कौशलेंद्र व सचिव की जिम्मेदारी ऋषि अरोड़ा को

जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ब्रांच की नयी कार्यकारिणी गठित

विज्ञापन

Jamshedpur news.

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ब्रांच, जमशेदपुर की एग्जीक्यूटिव बैठक बुधवार को रूसी मोदी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में आयोजित हुई. बैठक की शुरुआत आइसीएआइ कानपुर से आये डिप्टी सेक्रेटरी सीए गोविंद अग्रवाल और सीए अमित अग्रवाल ने की. बैठक में नयी कार्यकारिणी टीम का चुनाव किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से सीए कौशलेंद्र दास को चेयरमैन चुना गया. इसी तरह सीए आनंद अग्रवाल को उप चेयरमैन, सीए ऋषि अरोड़ा को सचिव, सीए मुकुंद केडिया को कोषाध्यक्ष, सीए चेतन अग्रवाल को सीआइसीएएसए चेयरमैन, सीए योगेश शर्मा को कार्यकारी सदस्य बनाया गया. नव-निर्वाचित टीम का कार्यकाल एक वर्ष (2025-26) रहेगा, जिसका नेतृत्व सीए कौशलेंद्र दास करेंगे. बैठक का समापन सीए गोविंद अग्रवाल और सीए अमित अग्रवाल ने सभी पदाधिकारियों के साथ कई मुद्दों पर गहन चर्चा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola