Jsca school league : डीएवी बिष्टुपुर ने राजेंद्र विद्यालय को 66 रनों से हराया
Author Nesar ahamad
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. डीएवी बिष्टुपुर की टीम ने जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में राजेंद्र विद्यालय को 66 रन से हराया.
विज्ञापन
जमशेदपुर. डीएवी बिष्टुपुर की टीम ने जेएससीए स्कूल लीग के एक मैच में राजेंद्र विद्यालय को 66 रन से हराया. को-ऑपरेटिव कॉलेज ग्राउंड में सोमवार को खेले गये इस मैच में डीएवी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन बनाए. समर चौधरी ने 79 व आर्यन चौधरी ने 34 रनों की पारी खेली. राजेंद्र विद्यालय के मयंक ने तीन व आयुष खरे ने दो विकेट लिये. जवाब में राजेंद्र विद्यालय की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 139 रन ही बना सकी. आयुष खरे ने 27 व आदित्य पांडे ने 17 रनों का योगदान दिया. डीएवी की ओर से अतिरथ ने चार व समर चौधरी ने एक विकेट लिये. समर चौधरी प्लेयर ऑफ द मैच बने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










