Asmita volleyball league at rd bhatta centre : शंकोसाई मानगो की ए टीम ने जीता खिताब

Updated:
विज्ञापन
Asmita volleyball league at rd bhatta centre : शंकोसाई मानगो की ए टीम ने जीता खिताब

रामदास भट्ठा कम्युनिटी सेंटर में आयोजित दो दिवसीय अस्मिता वॉलीबॉल सिटी लीग सोमवार को संपन्न हो गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से रामदास भट्ठा कम्युनिटी सेंटर में आयोजित दो दिवसीय अस्मिता वॉलीबॉल सिटी लीग सोमवार को संपन्न हो गया. प्रतियोगिता का फाइनल मैच शंकोसाई मानगो की ए व शंकोसाई मानगो की बी टीम के बीच खेला गया. इसमें शंकोसाई मानगो की ए टीम ने जीत हासिल करते हुए खिताब अपने नाम किया. वहीं, तीसरे स्थान के लिए जादूगोड़ा व टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर के बीच मैच खेला गया. इसमें जादूगोड़ा की टीम 2-0 से जीत हासिल की. प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय मौजूद थे. उन्होंने विजेता व उपविजेता व तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पी विजय कुमार (एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन), भास्कर राव, सुनील तिवारी, सुनील राय, विधान मरांडी, अरशद अली, अमरीक सिंह, धनरंजन शर्मा, दीपक कुमार, राकेश महतो, आरके मिश्रा व अन्य लोग मौजूद थे. केवल बालिकाओं के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola