RFDL JFC RESERVE : आत्मघाती गोल से जेएफसी रिजर्व टीम हारी

Updated at : 06 Feb 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
RFDL JFC RESERVE : आत्मघाती गोल से जेएफसी रिजर्व टीम हारी

JAMSHEDPUR SPORTS NEWS. रिलायंस फाउंडेशन डेवलपमेंट फुटबॉल लीग के एक मैच में जेएफसी रिजर्व टीम को हार मिली.

विज्ञापन

जमशेदपुर. शिलांग के वाहियाजर स्टेडियम में खेले गये रिलायंस फाउंडेशन डेवलपमेंट फुटबॉल लीग (आरएफडीएल) जोनल राउंड (नॉर्थ-ईस्ट) के एक मैच में क्लासिक एफए की टीम ने जेएफसी रिजर्व को 2-1 से हराया. जेएफसी के हार का मुख्य कारण मैच के अंतिम क्षण में जेएफसी द्वारा किया गया आत्मघाती गोल रहा. मैच के छठे मिनट में ही क्लासिक एफए की टीम ने पहली बढ़त हासिल की. जेएफसी की टीम ने 13वें मिनट में ज़ुआला की गोल कीम मदद से मैच में 1-1 गोल की बराबरी हासिल कर ली. 83वें मिनट में क्लासिक एफए को एक फ्री-किक मिला. क्लासिक एफए के खिलाड़ी का फ्री किक जेएफसी रिजर्व के रोनाल्डो के सर से टकराकर नेट में चल गया. जमशेदपुर एफसी का अगला मुकाबला 8 फरवरी को आइजोल एफसी से होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola