जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय से पोस्ट ऑफिस तक अवैध स्टैंड बन रहे जाम की वजह

Published at :22 Apr 2024 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय से पोस्ट ऑफिस तक अवैध स्टैंड बन रहे जाम की वजह

Jamshedpur: Illegal stands being built from Access Office to Post Office are the reason behind the jam.

विज्ञापन

जमशेदपुर . जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति कार्यालय से लेकर साकची पोस्ट ऑफिस तक अवैध पार्किंग स्टैंड बन गये है. अवैध स्टैंड और वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने की वजह से आम राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. यातायात और जमशेदपुर अक्षेस समस्या को लेकर कोई पहल नहीं कर रही है. जबकि कुछ ही दूरी पर यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहते हैं. इनके सामने ही लोग अपनी चार पहिया वाहन बेतरतीब ढंग से खड़ी कर चले जाते हैं. इसके बाद ट्रैफिक जाम होने पर भी पुलिसकर्मी कार्रवाई नहीं करते. यातायात पुलिस केवल हेलमेट जांच और विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों से जुर्माना वसूलने में व्यस्त है. एक तरफ सड़कों पर अवैध पार्किंग जाम का कारण बन रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola