Jamshedpur News : रजरप्पा के तुपुनई घाट में रामदास सोरेन की अस्थि का हुआ विसर्जन, 29 को श्राद्ध भोज

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : झामुमो के वरिष्ठ नेता सह दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की अस्थि का विसर्जन बुधवार की सुबह रजरप्पा स्थित तुपुनई घाट पर विधि-विधान के साथ किया गया.

विज्ञापन

मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री-नेता होंगे शामिल

Jamshedpur News :

झामुमो के वरिष्ठ नेता सह दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की अस्थि का विसर्जन बुधवार की सुबह रजरप्पा स्थित तुपुनई घाट पर विधि-विधान के साथ किया गया. इस अवसर पर उनके पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन ने आदिवासी संताल समाज की पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की. संताल परंपरा के अनुसार साल के पत्तों पर सिंदूर, लड्डू और अन्य पूजन सामग्री सजाकर देवी-देवताओं का आह्वान किया गया. परिजनों और समाज के लोगों की उपस्थिति में सोमेश चंद्र ने नदी तट पर पहले पूजा की और उसके बाद स्नान कर दिवंगत पिता की अस्थि को दामोदर नदी में प्रवाहित किया. रामदास सोरेन की अस्थि विसर्जन के समय लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और समाज की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

घाट स्नान (भांडान उम) आज, संस्कार भोज कल

घोड़ाबांधा स्थित रामदास सोरेन के आवास पर गुरुवार को घाट स्नान (भांडान उम) की पारंपरिक नियम का निर्वाह किया जायेगा. माझी बाबा की अगुवाई में सारे नियम-विधि व संस्कार को संपन्न कराया जायेगा. घाट स्नान घोड़ाबांधा चेकडैम में होगा. घोड़ाबांधा चेकडैम में भांडान उम की अंतिम पूजा संस्कार को पूरा किया जायेगा. दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के परिवार के समस्त सदस्यों को घाट स्नान के बाद नये वस्त्र देकर व देवी-देवताओं का आह्वान किया जायेगा. शुक्रवार 29 अगस्त को श्राद्ध भोज का आयोजन होगा.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री और कई विधायक भी करेंगे शिरकत

घोड़ाबांधा में 29 अगस्त को झामुमो के वरिष्ठ नेता सह दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के संस्कार भोज में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत प्रदेश के कई मंत्री, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी पहुंचेंगे. कोल्हान समेत राज्यभर से भी इसमें हजारों की संख्या में लोग जुटेंगे. संस्कार भोज कार्यक्रम का आयोजन घोड़ाबांधा फुटबॉल मैदान में होगा. इसके लिए मैदान में कई हैंगर पंडाल बनाये गये हैं. सोमेश चंद्र सोरेन ने बताया कि संस्कार भोज से संबंधित सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. गांव के माझी बाबा समेत ग्रामीण पूरी व्यवस्था को देख रहे हैं. सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों और पुलिस प्रशासन की गतिविधियां तेज हो गयी है. आवागमन में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए छोटी से छोटी चीजों पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola