Racket fest: जेआरडी में 25 व 26 जुलाई को होगा रैकेट स्पोर्ट्स फेस्ट
Updated:
विज्ञापन

logo | Prabhat Khabar Network
जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 25 और 26 जुलाई को रैकेट फेस्ट का आयोजन होगा. बैडमिंटन, टेनिस और स्क्वॉश में खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा.
विज्ञापन
जमशेदपुर में टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से 25 और 26 जुलाई को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रैकेट फेस्ट के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जायेगा. इस दो दिवसीय फेस्ट में बैडमिंटन, लॉन टेनिस, स्क्वॉश और पिकलबॉल की प्रतियोगिताएं होंगी.
21 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
बैडमिंटन में अंडर-13 से लेकर 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. लॉन टेनिस में 10 वर्ष से लेकर 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे. पिकलबॉल व स्क्वॉश के दोनों खेलों में 20 वर्ष से लेकर 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं. प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अंतिम तिथि 21 जुलाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










