Jamshedpur News : सरना धर्म कोड के लिए 23 को डीसी ऑफिस पर धरना-प्रदर्शन
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से शुक्रवार को करनडीह स्थित बोदराटोला में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से शुक्रवार को करनडीह स्थित बोदराटोला में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस दौरान सेंगेल दिशोम परगना सोनाराम सोरेन ने आदिवासियों की धार्मिक पहचान और अस्तित्व की रक्षा के लिए हुंकार भरी. नेताओं ने घोषणा की है कि पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के निर्देशानुसार 23 मार्च को डीसी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. प्रदर्शन के बाद उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा. सेंगेल नेताओं ने कहा कि देश के लगभग 15 करोड़ आदिवासी प्रकृति पूजक (सरना धर्मावलंबी) हैं, लेकिन अनुच्छेद 25 के तहत अब तक उन्हें धार्मिक मान्यता नहीं मिली है. इसका खामियाजा आदिवासियों को भुगतना पड़ रहा है और उन्हें जबरन दूसरे धर्मों में शामिल कराया जा रहा है. संवाददाता सम्मेलन में सेंगेल दिशोम परगना सोनाराम सोरेन, जूनियर मुर्मू, कुनूराम बास्के, बिमो मुर्मू, अर्जुन मुर्मू और भागीरथ मुर्मू उपस्थित थे.मरांग बुरु को जैनों से मुक्त करने की मांग
सेंगेल दिशोम परगना सोनाराम सोरेन ने कहा कि संताल समाज के सर्वोच्च आराध्य देव ”मरांग बुरु” (पारसनाथ पहाड़) का मुद्दा भी गरमाया रहा. सेंगेल ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने 5 जनवरी 2023 को इसे जैन धर्मावलंबियों के सुपुर्द कर आदिवासियों के साथ बड़ा धार्मिक अन्याय किया है. मरांग बुरु को तत्काल जैनों के कब्जे से मुक्त किया जाये.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










