Jamshedpur News : ट्रेनों की लेटलतीफी पर आंदोलन तेज होगा, 26 को टाटानगर स्टेशन पर चलेगा हस्ताक्षर अभियान
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : टाटानगर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों की पिछले तीन वर्षों से जारी लेटलतीफी के खिलाफ रेल यात्री संघर्ष समिति ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है.
विज्ञापन
केबुल टाउन में विधायक सरयू की अध्यक्षता में रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक
आज रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपेगी रेल यात्री संघर्ष समिति
Jamshedpur News :
टाटानगर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों की पिछले तीन वर्षों से जारी लेटलतीफी के खिलाफ रेल यात्री संघर्ष समिति ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है. इसके तहत सोमवार को रेल प्रबंधक ज्ञापन सौंपा जायेगा. इसके साथ ही 26 अप्रैल से टाटानगर स्टेशन पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जायेगा. रविवार को केबुल टाउन में विधायक सरयू राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये निर्णय लिये गये. बैठक में विधायक राय ने रेल प्रबंधन के उदासीन रवैये पर रोष व्यक्त करते हुए सर्वसम्मति से आंदोलन को तेज करने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने के कारण आम यात्रियों को परेशानी हो रही है. टाटानगर स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन के माध्यम से रेल प्रबंधन को चेताया गया था, इसके बावजूद परिचालन में सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाये गये. रेल प्रशासन की इस हठधर्मिता के खिलाफ अब जनता को साथ लेकर क्रमबद्ध तरीके से आंदोलन किया जायेगा.26 अप्रैल को जुटेगा शहर, होगा हस्ताक्षर अभियान
समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह ने बताया कि समिति ने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों और दैनिक यात्रियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया है. बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, कन्हैया सिंह, सुधीर सिंह, अजय कुमार सहित कई सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










