Pgti Prequalifying golf: विशेष शर्मा ने प्री-क्वालिफाइंग-3 में शीर्ष पर

Updated at : 01 Feb 2025 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
Pgti Prequalifying golf: विशेष शर्मा ने प्री-क्वालिफाइंग-3 में शीर्ष पर

jamshedpur sports news golf: गोलमुरी गोल्फ में आयोजित प्री-क्वालिफाइंग स्टेज-3 में विशेष ने शानदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. गोलमुरी गोल्फ कोर्स में आयोजित पीजीटीआइ क्वालिफाइंग स्कूल 2025 के प्री-क्वालिफाइंग-3 में हैदराबाद के विशेष शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया. 18 वर्षीय इस गैर पेशेवर गोल्फर ने दूसरे राउंड में आठ अंडर-63 का कार्ड खेला. कुल 13 अंडर 129 स्कोर के साथ शीर्ष पर रहे. वह प्री-क्वालिफाइंग-3 में दो शॉट से विजेता बने. प्री-क्वालीफाइंग-3 में कुल 129 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. दो अंडर 140 का कट हासिल करने वाले 28 गोल्फरों ने फाइनल क्वालीफाइंग स्टेज में अपनी-अपनी जगह बनायी. चंडीगढ़ के 15 वर्षीय नील जॉली और करनाल के तुषार पन्नू 11-अंडर 131 के कुल स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे. प्री-क्वालिफाइंग स्कूल 2025 के तहत फाइनल चरण 4-7 फरवरी तक जमशेदपुर गोलमुरी गोल्फ कोर्स में होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola