पोटका : ग्रामीणों ने डीसी से की सार्वजनिक रास्ता पर अतिक्रमण की शिकायत

डीसी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे पोटका के ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
जमशेदपुर के पोटका में ग्रामीणों ने सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण और सड़क निर्माण में बाधा डालने वालों के खिलाफ डीसी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वरीय संवाददाता,
जमशेदपुर पोटका प्रखंड के कोवाली पंचायत के कूटसुरी गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को डीसी को ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति द्वारा वर्षों पुराने सार्वजनिक रास्ते पर खूंटा गाड़कर जबरन अतिक्रमण कर लिया गया है. जिससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. साथ ही पंचायत निधि से स्वीकृत पीसीसी सड़क निर्माण कार्य में भी बाधा आ रही है. 28 जून को सड़क का शिलान्यास किया गया था. असामाजिक तत्वों ने शिलापट्ट को तोड़ दिया और मुखिया को जान से मारने की धमकी भी दी है. ग्रामीणों ने डीसी से अतिक्रमणकारी के खिलाफ कार्रवाई करने और सड़क निर्माण कराने की मांग की है.
इस दौरान जिला परिषद सदस्य सविता सरदार, प्रभारी मुखिया काजल बारीक, भाजपा नेता गणेश सरदार, मनोज सरदार, सचिन बारीक, गौरांगों महाकुड़, ललिता बारीक और अमल बारीक सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अशोक झा
अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










