Jamshedpur News : मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुआ अशोक महतो के शव का पोस्टमार्टम
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : सरायकेला के चौका थाना अंतर्गत करली गांव निवासी अशोक महतो के शव का शनिवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मेडिकल बोर्ड के तहत पोस्टमार्टम किया गया.
विज्ञापन
शुक्रवार को एमजीएम अस्पताल की सातवीं मंजिल से कूद कर की थी आत्महत्या
पत्नी व बेटे की हत्या के आरोप में हुआ था गिरफ्तार
Jamshedpur News :
सरायकेला के चौका थाना अंतर्गत करली गांव निवासी अशोक महतो के शव का शनिवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में मेडिकल बोर्ड के तहत पोस्टमार्टम किया गया. इस दौरान वीडियोग्राफी भी करायी गयी. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव घरवालों को सौंप दिया. घरवालों ने सुवर्णरेखा बर्निंग घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया. इधर, इस मामले में जेल अधीक्षक ने परसुडीह थाना में अशोक महतो द्वारा आत्महत्या करने की लिखित शिकायत की है. मालूम हो कि शुक्रवार को अशोक महतो ने एमजीएम अस्पताल की सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. उसने गत 19 अप्रैल को भी घाघीडीह जेल परिसर में आत्महत्या करने का प्रयास किया था. पुलिस के अनुसार अशोक महतो अपनी पत्नी और डेढ़ वर्षीय बेटे की हत्या का आरोपी था. गत 25 जून 2025 को अशोक महतो को सरायकेला जेल से घाघीडीह केंद्रीय कारा में शिफ्ट किया गया था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










