पत्नी को गोली मारने के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
Updated at : 25 Jul 2024 5:56 PM (IST)
विज्ञापन

गोलमुरी पुलिस ने फायरिंग कर पत्नी अमनदीप कौर कोमल को घायल कर देने के मामले में आरोपी करण सिंह के घर पर इश्तेहार चिपकाया है.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
गोलमुरी पुलिस ने फायरिंग कर पत्नी अमनदीप कौर कोमल को घायल कर देने के मामले में आरोपी करण सिंह के घर पर इश्तेहार चिपकाया है. पुलिस ने गोलमुरी चर्च के पीछे रामदेव बगान में करण सिंह के 29 नंबर मकान पर इश्तेहार चिपकाया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों के साथ अमनदीप कौर और उनकी माता भी मौजूद थीं. करण सिंह ने अपनी पत्नी अमनदीप कौर को बीते नौ अप्रैल को उस वक्त गोली मारी, जब वह अपनी बेटी के साथ किसी काम से घर के बाहर निकली थी. गोली कोमल के बायें पैर में लगी थी. बता दें कि करण सिंह गोली चालन की घटना के बाद से फरार है. पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है. करण के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले लंबित हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




