बर्मामाइंस : पुलिस का मुखबीर बता की मारपीट
Updated at : 17 Dec 2024 10:30 PM (IST)
विज्ञापन

बर्मामाइंस : पुलिस का मुखबीर का आरोप लगा कर मारपीट
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के स्टार टॉकिज के पास दो युवकों ने आपस में मारपीट कर ली. मारपीट में फेकू नामक युवक जख्मी हो गया. मारपीट के बाद रेहान नामक युवक मौके से फरार हो गया. घटना मंगलवार दोपहर की है. मिली जानकारी के अनुसार रेहान को पुलिस किसी मामले में पूछताछ के लिए खोज रही है. रेहान का आरोप है कि उसके बारे में फेकू ने ही पुलिस को जानकारी दी है. रेहान का मानना है कि फेकू ही पुलिस को सूचना देता है. इस बात को लेकर रेहान फेकू को कुछ दिनों से खोज रहा था. मंगलवार को स्टार टॉकिज के पास फेकू उसे मिल गया. इसके बाद उसने वहीं उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट में फेकू जख्मी हो गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




