Jamshedpur News : बागबेड़ा व जुगसलाई में बाढ़ के बाद घरों की सफाई में मशक्कत कर रहे लोग
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur News : बागबेड़ा नया बस्ती और जुगसलाई के निचले इलाकों से बाढ़ का पानी तो उतर गया है, लेकिन अब यहां के लोग गंदगी से परेशान हैं.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
बागबेड़ा नया बस्ती और जुगसलाई के निचले इलाकों से बाढ़ का पानी तो उतर गया है, लेकिन अब यहां के लोग गंदगी से परेशान हैं. घरों में थर्मोकोल, प्लास्टिक, लकड़ी और अन्य कचरा भर गया था, जिसे साफ करने में बस्तीवासियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. रविवार की सुबह निचले इलाकों के घर, बरामदे और गलियों में हर तरफ कचरे का ढेर लगा हुआ था.निचले क्षेत्र के बस्तियों में बीमारी फैलने का खतरा
बाढ़ के पानी के साथ आये कचरे और गंदगी से बस्तियों में डेंगू, मलेरिया, डायरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. बस्ती के लोग अपने-अपने घरों को साफ कर रहे थे. घरों के बाहर ब्लीचिंग पाउडर का भी छिड़काव कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










