बेटा-बहू घूमने गये नेपाल, परसुडीह में कारोबारी के घर लाखों की चोरी

परसुडीह: बेटा- बहू घूमने गये नेपाल , घर में रखे लाखों के गहने और नकद की चोरी
तीन घंटे में लाखों के गहने और कैश ले उड़े चोर
(फोटो- गोस्वामी:
वरीय संवाददाता, जमशेदपुरपरसुडीह मेन रोड स्थित मिठाई कारोबारी नोनी गोपाल घोष के घर का ताला तोड़कर रविवार रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के गहने और नकद चोरी कर ली. वारदात रात 8 से 11 बजे के बीच की बतायी जा रही है. चोरी के बाद चोरों ने घर के बाहर अपना ताला लगाकर फरार हो गए, जिससे किसी को संदेह न हो.
नोनी गोपाल घोष का शीतला मिष्ठान भंडार नाम से दुकान है, जो उनके घर के पास ही स्थित है. वे अपने बेटे-बहू जग्गू और उनकी पत्नी के साथ घर में रहते हैं. 6 मार्च को बेटा-बहू नेपाल घूमने गये थे. रविवार रात 8 बजे नोनी घोष मकान बंद कर दुकान में चले गये. रात 11 बजे जब वे दुकान बंद कर लौटे, तो घर का ताला नहीं खुला. उन्होंने पड़ोसी और भाई को बुलाकर ताला खोलने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. मजबूरन, वे भाई के घर सोने चले गये. सुबह दुकान के दो कर्मचारियों को बुलाकर उन्हें पड़ोसी की छत से घर के अंदर भेजा. अंदर का नजारा देखकर वे हैरान रह गये. घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था. ताला तोड़कर जब वे अंदर गये, तो चोरी का पूरा खुलासा हुआ. यह देखकर नोनी गोपाल घोष बेसुध हो गये. इधर, सूचना मिलने पर पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदिप्त डे राणा, समाजसेवी मानिक मल्लिक मौके पर पहुंचे.पुलिस जांच में जुटी, संदिग्ध युवक सीसीटीवी में कैद
सूचना मिलते ही परसुडीह थाना प्रभारी फैज अहमद डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने पास के सीसीटीवी फुटेज से एक संदिग्ध युवक की पहचान की है, जो घर के आसपास घूमता और फोन पर बात करता दिख रहा है. पुलिस को शक है कि इस वारदात में किसी परिचित का हाथ हो सकता है. कितने की चोरी हुई है इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है.चोरों ने चोरी के बाद बाहर से लगाया ताला
पुलिस का मानना है कि चोरों ने पहले घर का ताला तोड़ा, फिर अंदर घुसकर बाहर से अपना ताला लगा दिया, जिससे किसी को शक न हो. इसके बाद उन्होंने आराम से चोरी की और भागते समय मुख्य गेट पर अपना ताला लगाकर फरार हो गये.वर्जन…
एक युवक की फुटेज मिली है और कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं. मामले की छानबीन जारी है.
फैज अहमद, थाना प्रभारी, परसुडीह.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




