Jamshedpur news. गोविंदपुर अन्ना चौक से लेकर मनीफीट टीओपी तक भारी वाहनों के पार्किंग पर लगेगी रोक
Updated at : 20 Feb 2025 7:55 PM (IST)
विज्ञापन

सड़क पर भारी वाहनों की पार्किंग बंद नहीं होने पर फिर करेंगे भूख हड़ताल
विज्ञापन
Jamshedpur news.
धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार ने गोविंदपुर अन्ना चौक से लेकर मनीफीट टीओपी तक मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों के पार्किंग पर रोक लगाने का आश्वासन गुरुवार को सामाजिक संस्था जनसेवा के सदस्यों को दिया. जन सेवा संस्था के संयोजक अमरेश कुमार ने बताया कि एसडीओ ने मुख्य सड़क पर भारी वाहनों की पार्किंग को रोकने के लिए, नो इंट्री के समय पुलिस बल की तैनाती का निर्देश दिया है. गुरुवार को एसडीओ ने जनसेवा के सदस्यों एवं स्थानीय कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ सड़क दुर्घटना के कारणों एवं उन्हें समाप्त करने पर विस्तार से चर्चा की. संयोजक अमरेश ने एक सप्ताह के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं होने पर फिर से भूख हड़ताल पर बैठने की बात कही है. प्रतिनिधिमंडल में जन सेवा के संयोजक अमरेश कुमार राय, अमित शर्मा, रवि सिंह, छोटू झा, कारण ठाकुर, राजू सिंह, प्रेम मुंडा, राज गोप,कारणदीप सिंह, मुन्ना देवी आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




