Jamshedpur News : देवघर में मनायी गयी पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती, रक्तदान शिविर में 30 यूनिट रक्त संग्रह

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस दौरान देवघर आंगनबाड़ी केंद्र में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

एमजीएम थाना अंतर्गत देवघर गांव में सोमवार को परसी सीञ चांदो गुरु गोमके पंडित रघुनाथ मुर्मू की 120वीं जयंती मनायी गयी. समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस दौरान देवघर आंगनबाड़ी केंद्र में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया.

जमशेदपुर ब्लड सेंटर और सामाजिक संस्था नई जिंदगी परिवार ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया. शिविर में 30 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश मार्डी, सिमल मुर्मू, बिमल मुर्मू, संग्राम सोरेन, हेमसागर, माधव मुर्मू, छोटू सोरेन समेत अन्य ने योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola