Jamshedpur news. गर्मी अभी शुरु भी नहीं हुई, लेकिन मानगो सुभाष कॉलोनी में पानी के लिए हाहाकार

Updated at : 16 Feb 2025 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. गर्मी अभी शुरु भी नहीं हुई, लेकिन मानगो सुभाष कॉलोनी में पानी के लिए हाहाकार

सरकार और नगर निगम से टूटी उम्मीद, लोग आपसी सहयोग और भिक्षाटन कर करेंगे समस्या का समाधान

विज्ञापन

Jamshedpur news.

मानगो की सुभाष कॉलोनी में गर्मी के दस्तक देते ही पानी की किल्लत शुरू हो गयी है. अभी यह हाल है, तो निश्चित है कि समस्या आनेवाले दिनों में और विकराल होगी. गर्मी की दस्तक के साथ ही लोगों के घरों में लगे बोरिंग में जलस्तर नीचे जाने से पानी देना बंद कर दिया है. पानी के लिए पेयजल स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाने वाली जलापूर्ति ही लोगों की एक मात्रा आखिरी उम्मीद है. एक वर्ष से मोहल्ले में पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण लोगों की उम्मीद अब पेयजल स्वच्छता विभाग और मानगो नगर निगम से टूट गयी है.

समस्या का समाधान नहीं होता देख स्थानीय लोगों ने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को अपने मोहल्ले में बुलाकर समस्या से अवगत कराते हुए बताया कि विगत एक वर्षों से मोहल्ले में पानी की सप्लाई नहीं हुई है. सैकड़ों बार पत्राचार करने के साथ-साथ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गणों से लोगों ने पानी की समस्या के समाधान के लिए निवेदन किया, लेकिन उनकी कोई नहीं सुनता और समस्या जस की तस बनी हुई है. मानगो पेयजल आपूर्ति योजना द्वारा अगर जलापूर्ति नहीं की गयी, तो पानी की किल्लत के कारण लोगों को मजबूरन पलायन करना पड़ेगा. विकास सिंह ने पेयजल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए चेताया कि अब समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो पेयजल स्वच्छता विभाग के कार्यालय में तालाबंदी की जायेगी.

सुभाष कॉलोनी निवासी ज्योति प्रकाश ने कहा कि विभाग द्वारा नया मोटर खरीदने के साथ-साथ सुभाष कॉलोनी में वाल्व लगाने का हवाला विगत कई वर्षों से दिया जा रहा है, लेकिन अभी तक काम धरातल पर उतरता नहीं दिख रहा है. यह केवल अखबार की सुर्खियों तक ही सीमित है. पायल सिनेमा के समीप नयी टंकी का उद्घाटन हुआ, तो लोगों को लगा की समस्या का समाधान हो जायेगा, लेकिन समस्या जस की तस है. स्थानीय लोगों को अधिकारियों ने बताया कि टंकी अभी अर्ध निर्मित है. उसमें थ्री लेयर कोटिंग के साथ-साथ पैनल रूम तैयार करना बाकी है, जिसके चलते उद्घाटित टंकी सुचारू रूप से काम नहीं कर रही है. विकास सिंह ने बिना पूर्ण कार्य किये उद्घाटन कराये जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि संवेदक, जनप्रतिनिधि और विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने निजी स्वार्थ के कारण जल्दबाजी में हैं, जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है. पानी की समस्या को लेकर अजय चौबे, ज्योति प्रकाश, राजवीर चौधरी, मनोज गुप्ता, राजेश प्रसाद, राजू निगम, शेखर कुमार, योगेंद्र शर्मा, विजय निगम, महेंद्र पांडे, विजय तिवारी, मंटू शर्मा ने आंदोलन में शामिल होने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola