भाजपा नेता के प्रयास से एमजीएम में भर्ती मरीज का हुआ ऑपरेशन
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
आंखों से दिव्यांग गोविंदपुर निवासी राजेश सिंह अज्ञात वाहन से धक्का से घायल हो गये थे. ऑपरेशन से जरूरी सामान नहीं होने की वजह से उनका ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था. भाजपा नेता के प्रयास से उनका ऑपरेशन हुआ.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
आंखों से दिव्यांग गोविंदपुर निवासी राजेश सिंह अज्ञात वाहन से धक्का से घायल हो गये थे. अस्पताल में जाने पर पता चला कि उनका पैर टूट गया है. उनको इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल के ऑर्थो विभाग में भर्ती कराया गया था. मगर आधार कार्ड, राशन कार्ड नहीं होने के कारण उनका आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन पा रहा था. साथ ही उनके पैर के ऑपरेशन से संबंधित जरूरी सामान (जैसे प्लेट आदि) नहीं होने के कारण उनका ऑपरेशन नहीं हो पा रहा था. डॉक्टरों ने उनको अस्पताल से छुट्टी दे दी थी. जैसे ही इसकी जानकारी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमल बैठा को मिली, उन्होंने अस्पताल के वरीय पदाधिकारियों से मुलाकात की और अपने स्तर से सामान उपलब्ध कराकर उसका ऑपरेशन कराया. अभी वह पूरी तरह स्वस्थ हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










