Jamshedpur news. सभी प्रखंडों का नोडल पदाधिकारियों ने गिनायीं सरकारी योजनाएं
Updated at : 15 Feb 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने नगर निकाय में क्रियान्वित योजनाओं की वस्तुस्थिति को जाना
विज्ञापन
Jamshedpur news.
उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार सभी 11 प्रखंडों के लिए नामित नोडल पदाधिकारी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड के पंचायत क्षेत्रों का शनिवार को निरीक्षण किया गया. साप्ताहिक निरीक्षण के क्रम में सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारियों ने पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, जन वितरण प्रणाली दुकान, स्वास्थ्य उप केंद्र, मनरेगा योजना तथा स्कूल आदि का निरीक्षण किया. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को बेहतर तरीके से क्रियान्वयन सहित स्थानीय लोगो को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने का निर्देश प्रखंड के पदाधिकारियों को दिया. इस क्रम में परियोजना निदेशक आइटीडीए दीपांकर चौधरी, एसडीओ धालभूम शताब्दी मजुमदार, एसडीओ घाटशिला, एडीसी भगीरथ प्रसाद, कार्यपालक पदाधिकारी अमन कुमार, कार्यपालक दण्डाधिकारी चंद्रजीत सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने नगर निकाय में क्रियान्वित योजनाओं की वस्तुस्थिति को जाना तथा सरकार की संस्थाओं का निरीक्षण किया. जिला प्रशासन इस दिशा में सतत प्रयासरत है कि धरातल पर विकास योजनाएं पहुंचे, सरकारी संस्थाओं के माध्यम से लोगों को बेहतर सेवाएं मिले ताकि लोगों की बुनियादी समस्याओं का समाधान किया जा सके.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




