Jamshedpur News : नेशनल लोक अदालत 8 को, किसान क्रेडिट कार्ड की ऋण सीमा बढ़कर हुई 5 लाख

Jamshedpur News : चाकुलिया और धालभूमगढ़ प्रखंडों में बुधवार को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति (बीएलबीसी) की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक संतोष कुमार ने की,
चाकुलिया और धालभूमगढ़ में बीएलबीसी बैठक, ऋण योजनाओं और वित्तीय समावेशन पर हुई चर्चा
Jamshedpur News :
चाकुलिया और धालभूमगढ़ प्रखंडों में बुधवार को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति (बीएलबीसी) की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक संतोष कुमार ने की, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, पंचायत मुखिया, पंचायत सचिव और अन्य विभागीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे. बैठक में वित्तीय समावेशन, सरकारी ऋण योजनाओं के क्रियान्वयन और ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा की गयी. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और स्वयं सहायता समूह ऋण योजनाओं की उपलब्धियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई.इस दौरान अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत ऋण की सीमा को बढ़ाकर अब 3 लाख से 5 लाख रुपये कर दिया गया है, जिससे किसानों को अधिक आर्थिक सहायता मिल सकेगी. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 8 मार्च को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा, जहां पंचायत प्रतिनिधियों को ऋण माफी योग्य खातों की सूची सौंपी गयी. पंचायत मुखियाओं से आग्रह किया गया कि वे अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को इस बारे में जागरूक करें, ताकि वे अपने बकाया ऋण का निपटान कर सकें और नये ऋण के लिए पात्र बन सकें. बैठक में अधिकारियों ने सभी बैंक शाखाओं को ऋण योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और अधिक से अधिक लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




