Mohamaddan sporting into jsa a division league final: मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम ए डिवीजन लीग के फाइनल में

Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 10 Nov 2025 9:08 PM

विज्ञापन

मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएसए ए डिवीजन फुटबॉल लीग के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. सोमवार को जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गये जेएसए ए डिवीजन लीग के सेमीफाइनल मैच में मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम ने आदिवासी ऋतुई गोंडाई क्लब को 1-0 से मात दी. दोनों टीमें पहले हाफ तक बिना किसी गोल के बराबरी पर रही. मैच के दूसरे हाफ में मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम अपनी रणनीति में परिवर्तन करते हुए आदिवासी ऋतुई गोंडाई क्लब पर जोरदार हमला किया. 70वें मिनट में मोहम्मडन स्पोर्टिंग की टीम ने अमन कुमार के गोल की मदद से मुकाबले में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. ए डिवीजन लीग का फाइनल मैच 14 नवंबर को अर्बन सर्विसेज व मोहम्मडन स्पोर्टिंग के बीच जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जायेगा. यह मैच दोपहर दो बजे से शुरू होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola