Jamshedpur news. विधायक मंगल कालिंदी ने किया पीसीसी सड़क का शिलान्यास
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

जनोपयोगी रोड-रास्ता को दुरुस्त करने का काम हो रहा
विज्ञापन
Jamshedpur news.
जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत उत्तर पूर्वी गदड़ा पंचायत के गदड़ा में बीएमसी क्लब से लेकर पुराना पंचायत भवन तक करीब 800 फीट पीसीसी पथ का सोमवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शिलान्यास किया. मौके पर विधायक ने कहा कि इस सड़क के निर्माण होने से आम जनता को आवागमन करने में काफी सहूलियत होगी. पूरे विधानसभा क्षेत्र के जनोपयोगी रोड-रास्ता को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है. विकास कार्य में जनता का भी सहयोग जरूरी है. इस अवसर पर विश्वजीत भगत, बिरजू पात्रो, कृष्णा दास, सदस्य कुसुम पूर्ति, विकास स्वर्णकार, राकेश सिंह, विवेक गुप्ता, सुनील सिंह, गोविंद स्वर्णकर, मनोज दास, इंद्रदेव, मनीष पांडेय, भूषण स्वर्णकार आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










