MINI NATIONAL ARCHERY : कुमारडुंगी के तीरंदाजों ने जीते दो पदक

Updated at : 27 Mar 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
MINI NATIONAL ARCHERY : कुमारडुंगी के तीरंदाजों ने जीते दो पदक

मिनी सब जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 24-27 मार्च तक आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. मिनी सब जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 24-27 मार्च तक आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में किया गया. इस प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी में स्थित आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के तीरंदाजों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किये. अंजलि पूर्ति एवं सलवंती पिंगुआ ने रिकर्व टीम वर्ग में रजत पदक हासिल किया. वहीं, व्यक्तिगत स्पर्धा में अंजलि पूर्ति ने रजत पदक जीतने में कामयाब रही. पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त कुलदीप चौधरी, जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की सहित सभी प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दी. उक्त जानकारी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच हरेंद्र सिंह ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola