मोक्ष वाहन संचालन के लिए एमजीएम ने मांगा आवेदन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

एमजीएम अस्पताल में चल रहे मोक्ष वाहन के संचालन के लिए अस्पताल प्रबंधन के द्वारा नया आवेदन मांगा गया है.
विज्ञापन
जमशेदपुर :
एमजीएम अस्पताल में चल रहे मोक्ष वाहन के संचालन के लिए अस्पताल प्रबंधन के द्वारा नया आवेदन मांगा गया है. विभाग की ओर से निर्देश दिया गया है कि मोक्ष वाहन का संचालन एनजीओ के द्वारा ही हो. अस्पताल के अधीक्षक डॉ रवींद्र कुमार ने बताया कि मोक्ष वाहन के संचालक की लगातार शिकायत मिल रही थी. शव ले जाने के लिए अधिक पैसा वसूलने, दुर्घटनाग्रस्त एंबुलेंस को बार-बार बोलने के बाद भी नहीं बनवाने का आरोप संचालक पर है. इसको देखते हुए संचालक को शो-कॉज किया था. इसके बाद मोक्ष वाहन का संचालन कर रही फुरिडा एजेंसी के संचालक ज्ञान ने शो-कॉज का जवाब दे दिया है. उसके आधार पर कार्रवाई करते हुए नयी एजेंसी का चयन करने का कार्य किया जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










