Jamshedpur News : एमजीएम : ब्लड बैंक की छत का प्लाटर और मेडिकल बिल्डिंग का छज्जा गिरा

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया. ब्लड बैंक की छत का प्लास्टर अचानक से टूट कर गिरा. इस घटना में वहां काम कर रहे कर्मचारी बाल-बाल बच गये.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

एमजीएम अस्पताल में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया. ब्लड बैंक की छत का प्लास्टर अचानक से टूट कर गिरा. इस घटना में वहां काम कर रहे कर्मचारी बाल-बाल बच गये. 15 दिन पहले भी ब्लड बैंक की छत का प्लास्टर गिरा था. इसके साथ ही ब्लड बैंक का फॉल्स सीलिंग भी टूट कर गिर रहा है. जिससे ब्लड बैंक के कर्मचारी दहशत में हैं. कर्मचारियों ने इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारियों से की है. कर्मचारियों ने बताया कि कभी प्लास्टर तो कभी छज्जा गिर रहा है, जिससे काम करने में हमेशा डर बना रहता है. इस बिल्डिंग में ब्लड बैंक के साथ ही पैथोलॉजी विभाग भी संचालित है. जिस वजह से हमेशा यहां मरीजों का आना-जाना लगा रहता है. बिल्डिंग में लाखों की मशीन भी रखी हुई है.

मेडिकल बिल्डिंग का गिरा छज्जा

मंगलवार को एमजीएम अस्पताल के मेडिकल बिल्डिंग का छज्जा भी टूट कर गिर गया. छज्जा बिल्डिंग के पीछे होने के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ. लगातार बिल्डिंग का प्लास्ट व छज्जा गिरने से कर्मचारियों, डॉक्टरों व मरीजों में डर का माहौल है. ज्ञात हो कि पिछले शनिवार को मेडिकल बिल्डिंग के बरामदा का छत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी थी, वहीं दो लोग घायल हो गये थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola