मेधावी विद्यार्थियों व युवा प्रतिभाओं को 'समाज के नगीने' सम्मान

कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि केरला समाजम की पूर्व प्रधानाचार्य नंदिनी शुक्ला व डी.बी.एम.एस. कदमा की पूर्व प्रधानाचार्य रजनी शेखर उपस्थित थीं.| Prabhat Khabar Network
जमशेदपुर में अग्रवाल सम्मेलन द्वारा मेधावी छात्रों और युवा प्रतिभाओं को समाज के नगीने सम्मान से सम्मानित किया गया। शिक्षा और उत्कृष्टता को मिला प्रोत्साहन।
जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा सरलाल इंजीनियरिंग लिमिटेड के सहयोग से मंगलवार को साकची स्थित अग्रसेन भवन में 'समाज के नगीने सम्मान समारोह' का भव्य आयोजन किया गया. समारोह में अग्रवाल समाज और शहर का गौरव बढ़ाने वाली युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि केरला समाजम की पूर्व प्रधानाचार्य नंदिनी शुक्ला व डी.बी.एम.एस. कदमा की पूर्व प्रधानाचार्य रजनी शेखर उपस्थित थीं. दोनों अतिथियों ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन व उत्कृष्टता की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.
समारोह में CBSE व ICSE बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. इसके साथ ही वर्ष 2026 में सीए, डॉक्टर, इंजीनियर, सीएस, सीएमए व अन्य प्रतिष्ठित व्यावसायिक डिग्रियां हासिल करने वाली युवाओं को भी मंच पर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.
वक्ताओं ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान केवल उनका अभिनंदन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है. इससे समाज में शिक्षा व उत्कृष्टता की संस्कृति मजबूत होगी.
इस आयोजन का नेतृत्व सम्मेलन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल 'गोल्डी', महासचिव मंटू अग्रवाल व कोषाध्यक्ष अजय भालोटिया ने किया. मौके पर सरलाल इंजीनियरिंग के आलोक चौधरी, राहुल चौधरी सहित संदीप मुरारका, कमल किशोर अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, अरुण गुप्ता, कविता अग्रवाल व मनीषा संघी समेत समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










