Jamshedpur news. बीएलए नियुक्ति व जियो फेंसिंग को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

बीएलए की नियुक्ति कर उनकी सूची जल्द उपलब्ध कराये राजनीतिक दल : एसडीओ
विज्ञापन
Jamshedpur news.
अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम गौतम कुमार की अध्यक्षता में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. बैठक में सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से आग्रह किया गया कि वे शीघ्र ही अपने-अपने बीएलए की नियुक्ति कर उनकी सूची उपलब्ध कराएं. बैठक में जिओ-फेंसिंग नक्शे की जानकारी साझा की गयी. बताया गया कि बीएलओ का प्रशिक्षण कार्य प्रगति पर है. कंपनी द्वारा खाली कराये गये अथवा ध्वस्त क्वार्टरों में रहने वाले मतदाताओं से संबंधित जानकारी भी उपस्थित प्रतिनिधियों के साथ साझा की गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










