Jamshedpur News : मारवाड़ी सम्मेलन ने जताया रोष, सिटी एसपी को सौंपा ज्ञापन
Updated at : 20 Mar 2026 12:55 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : शहर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था और सामाजिक समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को सिटी एसपी से मिला.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
शहर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था और सामाजिक समस्याओं को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को सिटी एसपी से मिला. जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल की अगुवाई में सौंपे गये ज्ञापन में सोनारी के सर्किट हाउस एरिया में हुई हालिया चोरी की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की गयी. सम्मेलन ने कहा कि पॉश इलाके में हुई इस वारदात से स्थानीय निवासियों में असुरक्षा का माहौल है. प्रशासन से अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी, रात्रि गश्ती को और प्रभावी बनाने की मांग की गयी. इसके साथ ही, मांगलिक अवसरों पर किन्नर समुदाय द्वारा की जा रही अत्यधिक धनराशि की मांग का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा. सम्मेलन ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में अधिकतम 3100 रुपये की राशि निर्धारित की गयी है. प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की. सिटी एसपी ने इन विषयों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. मौके पर महासचिव प्रदीप मिश्रा, आकाश शाह, दिलीप गोयल सहित कई सदस्य उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




