Jamshedpur News : मानगो नगर निगम : बकाया होल्डिंग टैक्स की वसूली के लिए घर-घर दस्तक

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति में अब महज 10 दिन शेष हैं. इसे देखते हुए मानगो नगर निगम ने बकाया होल्डिंग टैक्स की वसूली के लिए पूरी ताकत झोंक दी है.

विज्ञापन

31 बड़े बकायेदारों के पास ही फंसा है 1.57 करोड़ का टैक्स

Jamshedpur News :

वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति में अब महज 10 दिन शेष हैं. इसे देखते हुए मानगो नगर निगम ने बकाया होल्डिंग टैक्स की वसूली के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. निगम के कर्मचारी अब सीधे बकायेदारों के घर दस्तक देकर नोटिस दे रहे हैं. मानगो निगम का इस वर्ष 13.85 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य है. जिसके मुकाबले अब तक 11.78 करोड़ रुपये ही जमा हो सके हैं. लक्ष्य प्राप्ति के लिए निगम ने बकायेदारों को नोटिस जारी करने के साथ ही चेतावनी दी है कि 31 मार्च तक भुगतान नहीं करने पर झारखंड नगरपालिका अधिनियम के तहत बैंक खाते फ्रीज कर दिये जायेंगे. नगर निगम के 31 बड़े बकायेदारों पर ही करीब 1.57 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है.

निगम ने दी कार्रवाई की चेतावनी

मानगो निगम ने बड़े बकायेदारों की सूची तैयार है. यदि समय सीमा के भीतर टैक्स जमा नहीं किया गया, तो न केवल बैंक अकाउंट फ्रीज होंगे, बल्कि अधिनियम के प्रावधानों के तहत संबंधित बकायेदारों की चल संपत्ति की बिक्री पर भी रोक लगाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. निगम कर्मी फिलहाल अपील कर रहे हैं कि भारी जुर्माना और कानूनी पेचीदगियों से बचने के लिए नागरिक समय पर अपना बकाया चुका दें.

नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

मानगो नगर निगम ने हेल्पलाइन नंबर किया है. पंकज कुमार के मोबाइल नंबर 9123461823 और सर्किल मैनेजर के 7909010310 पर उपभोक्ता जानकारी ले सकते हैं. साथ ही पुराना मानगो नगर निगम कार्यालय में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक टैक्स जमा कर सकते हैं.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola