Jamshedpur News : मानगो : सड़क पर कचरा फेंकने वालों से वसूला गया पांच हजार रुपये जुर्माना

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर बुधवार को डिमना रोड में सड़क और चौक-चौराहों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर बुधवार को डिमना रोड में सड़क और चौक-चौराहों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान डिमना रोड में कचरा फेंकने वाले लोगों को चिह्नित करते हुए 5000 रुपये ऑन स्पॉट जुर्माना वसूला गया.

नगर निगम प्रशासन ने इस अभियान को प्रतिदिन चलाने और ऐसा करने वालों से जुर्माना वसूलने की बात कही. निगम प्रशासन ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क किनारे या चौक-चौराहों पर कचरा नहीं फेंके. कचरा वाहन के द्वारा डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है. अभियान में सफाई पर्यवेक्षक, रेवेन्यू क्षेत्र के कर्मी, कार्यालय कर्मी आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola