Jamshedpur News : बिष्टुपुर लूटकांड का मुख्य आरोपी पंजाब से गिरफ्तार, रुपये बरामद

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 10 Sep 2025 1:13 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : बिष्टुपुर गुरुद्वारा के पास कारोबारी व हिन्दुस्तान लीवर के एजेंसी संचालक साकेत अगिवाल से 30 लाख रुपये की लूट के मुख्य आरोपी को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शहर आ रही जमशेदपुर पुलिस, कल होगा खुलासा

अबतक पांच की हो चुकी है गिरफ्तारी, इनोवा कार और हथियार बरामद

बिष्टुपुर में कारोबारी से 30 लाख रुपये लूट का मामला

Jamshedpur News :

बिष्टुपुर गुरुद्वारा के पास कारोबारी व हिन्दुस्तान लीवर के एजेंसी संचालक साकेत अगिवाल से 30 लाख रुपये की लूट के मुख्य आरोपी को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार को गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे स्थानीय कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शहर के लिए रवाना हो गयी है. बुधवार तक पुलिस उसे लेकर शहर पहुंचेगी. पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से लूटे गये रुपये भी बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस अबतक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद पूरे गिरोह की गतिविधियों का खुलासा होगा.

लॉजिस्टिक कंपनी के एक कर्मचारी ने बनायी थी लूट की योजना

जानकारी के अनुसार बिष्टुपुर में एक लॉजिस्टिक कंपनी के कर्मचारी ने ही कारोबारी साकेत अगिवाल से लूट की योजना बनायी थी. कर्मचारी अक्सर कारोबारी को रुपये से भरा बैग लेकर एचडीएफसी बैंक आते-जाते देखता था. जिसके बाद उसने कुछ अपराधी प्रवृति के युवकों के साथ मिलकर लूट की योजना बनायी. लगातार करीब एक सप्ताह तक कारोबारी साकेत अगिवाल की रेकी की गयी. पुलिस ने साजिशकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर पुलिस लूट में प्रयुक्त इनोवा कार के अलावा देसी कट्टा और गोली बरामद की है. अबतक की जांच में यह सामने आया है कि सात से आठ लोग इस लूटकांड में शामिल थे. राजनगर के एक आरोपी को सरायकेला से पुलिस ने गिरफ्तार किया. जिसके बाद केस परत दर परत खुलती चली गयी. मालूम हो कि गत 4 सितंबर को बिष्टुपुर गुरुद्वारा के पास इनोवा कार व स्कूटी पर सवार बदमाशों ने बिष्टुपुर गुरुद्वारा बस्ती रोड नंबर- 2 निवासी व कारोबारी साकेत अगिवाल की आंख में मिर्च पाउडर डालकर 30 लाख रुपये लूट लिया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola