मदरसा के बच्चों खेलकूद प्रतियोगिता सह समर कैंप 29 से, 300 बच्चों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 May 2024 8:11 PM

विज्ञापन

लोक सभा चुनाव को देखते हुए मानगो गांधी मैदान में मदरसों के बच्चों के लिए 20 मई से होने वाली समर कैंप की तिथि में बदलाव किया गया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. लोक सभा चुनाव को देखते हुए मानगो गांधी मैदान में मदरसों के बच्चों के लिए 20 मई से होने वाली समर कैंप की तिथि में बदलाव किया गया है. उक्त जानकारी मानगो रानी अम्मा लॉज में आयोजित एक प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ अफरोज शकील ने दी. उन्होंने बताया कि यह टूर्नामेंट अब 29 मई से लेकर नौ जून तक होगा. इस नि:शुल्क समर कैंप सह खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए शहर के विभिन्न मदरसों के 300 बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अभी भी जारी है. इस समर कैंप में बच्चों के लिए क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, खो-खो, कबड्डी सहित दस अलग-अलग खेलों का आयोजन किया जा रहा है. इस समर कैंप के लिए आयोजन समिति का मुख्य संरक्षक अजमेरी खान को बनाया गया है. प्रेस वार्ता में डॉ अफरोज शकील के अलावा, शाहिद अख्तर, शादाब खान, मो राशिद, सिराज वारसी, मो ताहिस हुसैन और डॉक्टर अफरोज असलम गुड्डू मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola