Jamshedpur News : गीतकार विश्वदीप ने ए.आर. रहमान के साथ काम का अनुभव साझा कर छात्रों को किया प्रेरित
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग की ओर से शनिवार को ‘रिकनेक्ट-2026’ संवाद सत्र का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
पूर्व छात्र व गीतकार विश्वदीप ने साझा किये मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के अनुभव
‘गांधी टॉक्स’ से मिली पहचान, छात्रों से बोले- सृजनात्मकता ही असली ताकत
करीम सिटी कॉलेज में रिकनेक्ट-2026
Jamshedpur News :
साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग की ओर से शनिवार को ”रिकनेक्ट-2026” संवाद सत्र का आयोजन किया गया. इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कॉलेज के पूर्व छात्र और बॉलीवुड के उभरते गीतकार विश्वदीप ”जीस्त” उपस्थित रहे. उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपने छात्र जीवन से लेकर मुंबई फिल्म इंडस्ट्री तक के सफर के रोमांचक अनुभव साझा किये.एआर रहमान के साथ काम करना गौरवपूर्ण
संवाद के दौरान विश्वदीप ने बताया कि उन्हें फिल्म ”गांधी टॉक्स” में काम करने का अवसर मिला, जहां उन्हें विश्वप्रसिद्ध संगीत निर्देशक एआर रहमान के साथ जुड़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. उन्होंने इसे अपने करियर का सबसे महत्वपूर्ण और सीखने वाला अनुभव बताया. उन्होंने विद्यार्थियों को जानकारी दी कि प्रसिद्ध निर्देशक इम्तियाज अली और साजिद अली के मार्गदर्शन ने उनके करियर की दिशा तय करने में बड़ी भूमिका निभायी.कॉलेज प्रोजेक्ट्स ने दिखायी राह
विश्वदीप ने कहा कि करीम सिटी कॉलेज में मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान किये गये प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री की वास्तविक चुनौतियों के लिए तैयार किया. उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास, समर्पण और सृजनात्मकता का महत्व समझाया. डॉ नेहा तिवारी ने भी विश्वदीप की शैक्षणिक यात्रा का उल्लेख करते हुए उनकी लेखन प्रतिभा की सराहना की. इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज मौजूद रहे. इस सत्र में विभिन्न सेमेस्टरों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं. कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने गीत लेखन और फिल्म निर्माण से जुड़ी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजेश कुमार
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










