Jamshedpur News : लोयोला स्कूल टेल्को को मिली प्लस टू की मान्यता, नये सत्र से विज्ञान संकाय में शुरू होगा नामांकन
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : लोयोला स्कूल टेल्को ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की यात्रा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है.
विज्ञापन
लोयोला स्कूल टेल्को की इस सफलता से अभिभावकों और छात्रों में हर्ष का माहौल
Jamshedpur News :
लोयोला स्कूल टेल्को ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता की यात्रा में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है. काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआइएससीइ) नई दिल्ली ने विद्यालय को प्लस टू (आइएससी) स्तर की मान्यता प्रदान कर दी है. काउंसिल ने 20 मार्च को इमेल के माध्यम से विद्यालय प्रबंधन को एफिलिएशन अपग्रेड के आवेदन की स्वीकृति की सूचना दी है. इस महत्वपूर्ण मान्यता के बाद अब लोयोला स्कूल, टेल्को वर्ष 2028 की आइएससी परीक्षाओं के लिए छात्रों का पंजीकरण करने के लिए अधिकृत हो गया है.शैक्षणिक सत्र 2026-27 से शुरू होगी पढ़ाई
जेसुइट प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ही आइएससी कार्यक्रम की शुरुआत कर दी जायेगी. शुरुआत में केवल विज्ञान संकाय (साइंस स्ट्रीम) में नामांकन लिया जायेगा. स्कूल प्रबंधन की योजना आने वाले वर्षों में आर्ट्स और कॉमर्स जैसे अन्य संकायों को भी चरणबद्ध तरीके से प्रारंभ करने की है. विद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह उपलब्धि उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










