ePaper

जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां में मना लाइनमैन दिवस, Tata Steel UISL ने बिजली कर्मियों को किया सम्मानित

Updated at : 06 Mar 2025 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
Tata Steel UISL JUSCO

Tata Steel UISL JUSCO

Lineman Day 2025: जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां में टाटा स्टील यूआइएसएल की विद्युत वितरण इकाइयों में लाइनमैन दिवस का आयोजन किया गया. इस मौके पर विद्युत कर्मियों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Lineman Day 2025: जमशेदपुर-टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) ने लाइनमैन दिवस का आयोजन किया. इसके तहत उन समर्पित विद्युत कर्मियों को सम्मानित किया गया, जो 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात कार्यरत रहते हैं और हमारे घरों व व्यवसायों को रोशन करते हैं. यह कार्यक्रम जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां में टाटा स्टील यूआइएसएल की विद्युत वितरण इकाइयों में आयोजित किया गया. इस मौके पर 80 विद्युत कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए पुरस्कृत किया गया.

विद्युत कार्य के महत्व और सुरक्षा के सर्वोत्तम तरीकों की दी जानकारी


टाटा स्टील यूआइएसएल की विद्युत वितरण इकाइयों में वरिष्ठ अधिकारियों ने लाइनमैन के कार्यों के महत्व और उनकी कठिनाइयों पर प्रकाश डाला. प्रमुख वक्ताओं में जीएम पावर सर्विसेज वीपी सिंह, जिन्होंने विद्युत कार्य के महत्व और सुरक्षा के सर्वोत्तम तरीकों की जानकारी दी. साथ ही डीजीएम टाउन इलेक्ट्रिकल एमके पांडा, सेफ्टी, हेल्थ व डेवलपमेंट के चीफ मैनेजर सत्यराज रथ और एसके पावर सर्विसेज के सीनियर डिवीजनल मैनेजर रितेश गुप्ता, जिन्होंने विद्युत कर्मियों की कठिनाइयों पर चर्चा की. 80 विद्युत कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए पुरस्कृत किया गया. टाटा स्टील यूआइएसएल अपने विद्युत कर्मियों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और उनके महत्वपूर्ण योगदान को सदा मान्यता देता रहेगा.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Women’s Day 2025 : संपत्ति पर आदिवासी महिलाओं के अधिकार, क्या कहता है देश का कानून और कस्टमरी लाॅ

इन्होंने लिया भाग


इसमें लगभग 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन सदस्य, अधिकारी, पर्यवेक्षक, इलेक्ट्रीशियन, वेंडर पार्टनर और उनके कर्मचारी शामिल थे.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी:खुलेआम एडल्ट कंटेंट को बढ़ावा दे रहे हैं X-Insta-YT जैसे घर–घर में घुसे मोबाइल ऐप, क्या हुआ कि इतना नीचे गिर गया स्तर?

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी:Shahzadi Case Dubai: दुबई में शहजादी को कैसे दिया गया मृत्युदंड, फांसी या फिर कुछ और?

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola