एमजीएम में जल्द शुरू होगा 10 बेड का आधुनिक डायलिसिस सेंटर

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए 10 बेड का आधुनिक डायलिसिस सेंटर जल्द शुरू होगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी, जल्द मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा।

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

विज्ञापन

एमजीएम अस्पताल में लगभग 2 करोड़ 31 लाख की लागत से 10 बेड के नये और आधुनिक डायलिसिस सेंटर की स्थापना की जा रही है. अस्पताल अधीक्षक डॉ. बलराम झा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि एमजीएम में पहले से ही नेफ्रोलॉजिस्ट की देखरेख में सप्ताह में चार दिन डायलिसिस की सुविधा दी जा रही है. हालांकि मरीजों की बढ़ती संख्या और आधुनिक सुविधाओं की जरूरत को देखते हुए इस नये सेंटर की योजना बनायी गयी थी.

यह परियोजना पिछले दो महीनों से प्रक्रिया में है और अब इसके लिए आवश्यक टेंडर जारी कर दिये गये हैं. टेंडर की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और इसे अंतिम रूप दिया जा रहा है. मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता है. अस्पताल में बहुत जल्द ही एक स्थायी और अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर काम करना शुरू कर देगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola