Jamshedpur news. मजदूर नेता सह संताल समाज के बुद्धिजीवी फुदन मुर्मू पंचतत्व में विलीन
Updated at : 19 Feb 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन

अंतिम यात्रा में श्रमिक, समाज के लोग व यूनियन के साथी शामिल हुए
विज्ञापन
Jamshedpur news.
झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सह संताल समाज के बुद्धिजीवी फुदन मुर्मू (75 वर्ष) का मंगलवार दोपहर को करनडीह स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. जानकारी मिलने के बाद बुधवार को श्रमिक, समाज के लोग व यूनियन के साथी काफी संख्या में अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे. दोपहर में करनडीह बोदराटोला स्थित आवास से उनकी अंतिम यात्रा बिष्टुपुर पार्वती घाट तक निकाली गयी. बिष्टुपुर पार्वती घाट में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. अंतिम यात्रा में बड़ा बेटा रवि मुर्मू, छोटा बेटा राजीव मुर्मू, सागर बेसरा, राजेंद्र प्रसाद, दिलबहादुर, डीसी गोहांय, अनिल सिंह, गौतम बोस, नंद कुमार सिंह, राजेश लकड़ा, सतुवा हेंब्रम, बसंत टोपनो, ओरम माझी, मोदी मुर्मू, सुबोध पात्रो, रवि मुर्मू, लखन सोरेन समेत अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




