Jamshedpur News : कन्हैया यादव हत्याकांड : पुलिस को चकमा देकर बिल्ला पाठक ने कोर्ट में किया सरेंडर

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

Jamshedpur News : शहर के चर्चित कारोबारी कन्हैया यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रदीप पाठक उर्फ बिल्ला पाठक ने गुरुवार को पुलिस को चकमा देकर जमशेदपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया.

विज्ञापन

मुंह पर गमछा लपेटकर गेट नंबर-3 से पहुंचा कोर्ट, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

अधिवक्ता आनंद झा के सहयोग से कोर्ट पहुंचा बिल्ला पाठक

Jamshedpur News :

शहर के चर्चित कारोबारी कन्हैया यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रदीप पाठक उर्फ बिल्ला पाठक ने गुरुवार को पुलिस को चकमा देकर जमशेदपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया. पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. वहीं, वह आराम में चेहरे पर गमछा लपेटकर कोर्ट परिसर में दाखिल हुआ और प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी विश्वनाथ उरांव की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. कोर्ट ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

गेट नंबर 3 से की एंट्री

बताया जाता है कि पुलिसिया दबिश और संभावित एनकाउंटर के डर से बिल्ला पाठक ने वकील आनंद झा के माध्यम से सरेंडर की योजना बनायी थी. गुरुवार सुबह वह जमशेदपुर कोर्ट के गेट नंबर-3 से मुंह पर गमछा लपेटकर घुसा और सीधे कोर्ट रूम पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की.

विदित हो कि गोलमुरी के नामदा बस्ती निवासी कन्हैया यादव की हत्या 12 फरवरी 2026 को मॉर्निंग वॉक कर घर लौटने के दौरान कर दी गयी थी.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola