गौरा व इरफान सलमान के साथी की हत्या करने की बना रहे थे योजना

कदमा : हत्या की योजना बनाते तीन अपराधकर्मी गिरफ्तार, हथियार बरामद
पुलिस ने तीन अपराधी को किया गिरफ्तार, तीन चकमा देकर फरार
एसएसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
फोटो- 10 कदमा
वरीय संवाददाता, जमशेदपुर
कदमा थानांतर्गत शास्त्रीनगर में हथियार के साथ हत्या की योजना बनाते तीन अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया .उनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, चार गोली और सिगरेट व अन्य सामान बरामद किया है. वहीं उनके तीन साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गये. गिरफ्तार होने वालों में शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 2 निवासी मो इरफान, सैफ अली खान और अफसर खान शामिल है. उक्त जानकारी एसएसपी किशोर कौशल ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन कर दी. एसएसपी ने बताया कि कदमा पुलिस को देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि हरदेव बाड़ी मैदान के पास पांच- छह की संख्या में कुछ अपराधी व्यक्ति की हत्या की योजना बना रहे है. जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी की. फरार होने वालों में गौरा के साथ दो अन्य युवक शामिल है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है.
वर्चस्व को लेकर बना रहे थे हत्या की योजना :
गिरफ्तार तीनों अपराधी सलमान गिरोह के लिए काम करते थे. लेकिन हाल में ही किसी बात को लेकर सलमान और गौरा के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद हो गया है. उसके बाद सलमान गिरोह के लड़के गौरा के गैंग में शामिल हो गये. कुछ दिन पूर्व लाल बाबू और सलमान के बीच झगड़ा हुआ था. जिसमें लाल बाबू , गौरा और अन्य लड़कों को सलमान और उसके साथियों ने पिटाई कर दी. उसी का बदला लेने के लिए लाल बाबू ने सलमान के घर फायरिंग भी की थी. इस मामले में पुलिस ने लाल बाबू को पकड़ा था. इसके अलावे भी उन लोगों का आपसी विवाद बढ़ रहा है. गौरा और इरफान मिल कर सलमान के साथी की हत्या करने की योजना बना रहे थे. लेकिन पुलिस ने उनकी योजना को विफल कर दिया. वर्तमान में तौकिर खान उर्फ गौरा लाल बाबू के साथ मिल कर अपना अलग टीम तैयार कर रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




