Kabaddi at brij mangal sigh akhada: चाईबासा और मंगल सिंह क्लब की टीम संयुक्त विजेता

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. दिग्गज पहलवान बृज मंगल सिंह की स्मृति में रविवार को कदमा में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. दिग्गज पहलवान बृज मंगल सिंह की स्मृति में रविवार को कदमा में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पुरुष वर्ग में चाईबासा और मंगल सिंह क्लब की टीम संयुक्त विजेता बनी. महिला वर्ग में रांची जिला और गिरिडीह की टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया. पुरुष वर्ग व महिला दोनों वर्गों में रांची डे बोर्डिंग की टीम तीसरे स्थान पर रही. प्रतियोगिता में रांची जिला, रांची डे बोर्डिंग, गिरिडीह, बागबेड़ा, सोनारी, कदमा, आदित्यपुर, मंगल सिंह क्लब, जमशेदपुर और चाईबासा की पुरुष टीमों ने भाग लिया. महिला वर्ग में रांची, जमशेदपुर, चाईबासा, रांची डे बोर्डिंग, गिरिडीह, कदमा और मंगल सिंह क्लब की टीमों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम में जूना अखाड़ा के महंत विद्यानंद सरस्वती, विधायक सरयू राय, आयोजनकर्ता मुन्ना सिंह, राज्य कबड्डी संघ के अध्यक्ष तपन कुमार और जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष एमपी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. प्रतियोगिता को सफल बनाने में तिलक राम साहू, जसवंत कुमार साहू, शिवप्रसाद जंगल, लक्ष्मी कुमारी, बसंती महतो, प्रेम कुमार, अजय कुमार और रमेश कुमार साहू ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola