Jamshedpur News : जुगसलाई : आंख लगने से अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकरायी, तीन लोग घायल

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : जुगसलाई थानांतर्गत रेलवे फाटक के पास एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकरायी. इसमें कार सवार तीन लोग जख्मी हो गये.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

जुगसलाई थानांतर्गत रेलवे फाटक के पास एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकरायी. इसमें कार सवार तीन लोग जख्मी हो गये. सभी को हल्की चोट लगी है. वहीं कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना गुरुवार सुबह की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सभी परसुडीह के सरजामदा के रहने वाले हैं.

बुधवार को पूरा परिवार सरायकेला में रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गये थे. गुरुवार की सुबह सभी वापस सरजामदा लौट रहे थे. उसी दौरान आंख लगने से कार अनियंत्रित हो गयी और पेड़ से टकरा गयी. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कार से बाहर निकाला. हल्की चोट लगने के कारण थोड़ी देर के बाद सभी दूसरी गाड़ी से घर चले गये. बताया जा रहा है कि घायलों में रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी और परिवार के लोग शामिल थे.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola