ePaper

JSCA U19 WOMENS INTER DISTRICT CRICKET: सिमडेगा की महिला टीम ने जमशेदपुर को 68 रन से हराया

Updated at : 29 Mar 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
JSCA U19 WOMENS INTER DISTRICT CRICKET:  सिमडेगा की महिला टीम ने जमशेदपुर को 68 रन से हराया

सिमडेगा की टीम ने टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर लीग मुकाबले में जमशेदपुर को 68 रन से मात दी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. सिमडेगा की टीम ने टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर लीग मुकाबले में जमशेदपुर को 68 रन से मात दी. सिमडेगा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.5 ओवर में दस विकेट पर 204 रन बनाए. प्रियंका लूथरा ने 76 व अरुषी गोडियाल ने 56 रनों की पारी खेली. जमशेदपुर की इशिका दीपक व दिव्या राय ने दो-दो विकेट लिये. जवाब में जमशेदपुर की टीम 36.2 ओवर में 136 रन पर ऑलआउट हो गयी. पल्लवजीत कौर ने 42 व अनन्या वर्मा ने 25 रनों का योगदान दिया. सिमडेगा की दीपिका कुमारी और माही आनाया ने दो-दो विकेट चटकाए. प्रियंका लूथरा प्लेयर ऑफ द मैच बनी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola