jsca u19 inter district cricket: पल्लवजीत कौर जमशेदपुर की दिलायी शानदार जीत

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर की टीम ने टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए अंडर-19 महिला अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के सुपर लीग मैच में बोकारो को 51 रन से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर की टीम ने टेल्को मैदान में खेले गये जेएससीए अंडर-19 महिला अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के सुपर लीग मैच में बोकारो को 51 रन से हराया. जमशेदपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.3 ओवर में दस विकेट पर 170 रन बनाए. मिस्बाह अली ने 57 व प्राची प्रधान ने 36 रनों का योगदान दिया. बोकारो की प्रांजल ने चार व सिमरन कौर ने दो विकेट लिये. जवाब में बोकारो की टीम 34.3 ओवर में 119 रन पर सिमट गयी. अनुष्का झा व काजल कुमारी ने 21-21 रन बनाए. जमशेदपुर की ओर से पल्लवजीत कौर ने घातक गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर चार विकेट लिये. मेधा कुमारी ने दो विकेट लिये. पल्लवजीत कौर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola