Jsca u15 inter district cricket jamshedpur: जमशेदपुर बालिका अंडर-15 टीम आठ विकेट से जीती

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. धनबाद में खेले गये जेएससीए अंतर जिला अंडर-15 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में जमशेदपुर की टीम ने खूंटी को आठ विकेट से हराया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. धनबाद में खेले गये जेएससीए अंतर जिला अंडर-15 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में जमशेदपुर की टीम ने खूंटी को आठ विकेट से हराया. खूंटी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.4 ओवर में दस विकेट पर 71 रन बनाए. जमशेदपुर की रिया राय व अनुष्का महतो ने तीन-तीन विकेट लिये. इशिका सिंह को दो विकेट मिला. जवाब में जमशेदपुर की टीम 13.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाकर मैच जीत लिया. अनन्या वर्मा ने 36 और रायनिदत्ता हपडगडा ने 21 रनों की पारी खेली. अनुष्का को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola