सरायकेला क्रिकेट टीम सुपर लीग में

Updated at : 05 Apr 2024 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
सरायकेला क्रिकेट टीम सुपर लीग में

कोडरमा में खेले गये जेएससीए अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट (प्लेट ग्रुप) के एक मैच में सरायकेला-खरसावां की टीम ने कोडरमा को 141 रन से हराया

विज्ञापन

जमशेदपुर. कोडरमा में खेले गये जेएससीए अंडर-19 अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट (प्लेट ग्रुप) के एक मैच में सरायकेला-खरसावां की टीम ने कोडरमा को 141 रन से हराया. जीत के साथ सरायकेला की टीम सुपर लीग में पहुंंच गयी है. सरायकेलाा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 314 रन बनाये. पीयूष ने 83, अरुण ने 67, सौम्यदीप बेज ने 65 व राहुल अग्रवाल ने 55 रन बनाये. जवाब में कोडरमा की टीम 33.3 ओवर में 173 रन पर सिमट गयी. सरायकेला के सुजीत यादव ने पांच विकेट लिये. राहुल अग्रवाल को एक विकेट मिला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola