कौन है यह मिस्ट्री गर्ल? PBKS के इस खिलाड़ी से जुड़ रहा नाम

आईपीएल मैच के दौरान दिखी कश्मीरा परदेशी, Pic- Social Media/X
IPL 2026 Mystery Girl: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के मैच के दौरान स्टैंड्स में एक मिस्ट्री गर्ल को देखा गया. यह खूबसूरत एक्ट्रेस कश्मीरा परदेशी हैं. इस मैच के बाद से ही कश्मीरा का नाम पंजाब के युवा बल्लेबाज नेहल वढेरा के साथ जोड़ा जा रहा है.
Highlights
IPL 2026 Mystery Girl: आईपीएल 2026 में 3 अप्रैल शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चेन्नई में मुकाबला खेला गया. इस मैच के दौरान स्टेडियम में एक मिस्ट्री गर्ल ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा. यह लड़की स्टैंड्स में खड़े होकर लगातार पंजाब किंग्स की टीम को चीयर कर रही थी. मैच के लाइव ब्रॉडकास्ट में इनकी क्लिप्स और तस्वीरें स्क्रीन पर कई बार दिखाई गईं. वायरल तस्वीरों में सामने आया कि यह लड़की भारतीय एक्ट्रेस कश्मीरा परदेशी हैं. कश्मीरा तमिल, तेलुगु और हिंदी सिनेमा में काम कर चुकी हैं. इस मैच के बाद से ही उनका नाम पंजाब टीम के युवा क्रिकेटर नेहल वढेरा के साथ जोड़ा जा रहा है.
प्रीति जिंटा के साथ स्टेडियम में नजर आईं मिस्ट्री गर्ल
चेन्नई के स्टेडियम में कश्मीरा परदेशी पंजाब किंग्स की टीम का उत्साह बढ़ाती दिखीं. वायरल तस्वीरों में वह पंजाब किंग्स टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा के साथ स्टैंड्स में बैठी नजर आईं. उनकी मैच देखती हुई कई तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं. कश्मीरा की इन ग्लैमरस तस्वीरों ने क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है. मैच खत्म होने के बाद से ही ट्विटर और इंस्टाग्राम पर उनके वीडियो जमकर शेयर किए जा रहे हैं.
युवा बल्लेबाज नेहल वढेरा के साथ जुड़ रहा नाम
स्टैंड्स में कश्मीरा की मौजूदगी के बाद इंटरनेट पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि कश्मीरा परदेशी पंजाब किंग्स के राइजिंग स्टार और बल्लेबाज नेहल वढेरा को डेट कर रही हैं. सोशल मीडिया पर कई पोस्ट्स में उन्हें नेहल वढेरा की गर्लफ्रेंड बताया गया. हालांकि, इन दावों में कितनी सच्चाई है, अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. अब तक न तो नेहल वढेरा और न ही कश्मीरा परदेशी ने इस डेटिंग की अफवाह पर अपनी कोई प्रतिक्रिया दी है.
एक्टिंग की दुनिया में बनाया है अपना नाम
कश्मीरा परदेशी एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने साल 2018 में अपनी एक्टिंग की शुरुआत तेलुगु फिल्म ‘नर्तनशाला’ से की थी. इसके बाद साल 2019 में उन्होंने ‘सिवप्पु मंजल पचई’ के साथ तमिल फिल्मों में अपना डेब्यू किया. इसी साल कश्मीरा हिंदी की मशहूर फिल्म ‘मिशन मंगल’ में भी दिखाई दीं. इन सभी फिल्मों में कश्मीरा के काम को काफी सराहा गया. हाल ही में साल 2023 में उन्होंने लोकप्रिय वेब सीरीज ‘द फ्रीलांसर’ में एक्टर मोहित रैना के साथ अहम लीड रोल निभाया था. इस सीरीज में भी उनकी अदाकारी को दर्शकों का खूब प्यार मिला.
सोशल मीडिया पर रखती हैं तगड़ी फैन फॉलोइंग
अपने ऑन-स्क्रीन काम के साथ-साथ कश्मीरा सोशल मीडिया पर भी बहुत मशहूर हैं. वह अपनी ग्लैमरस लाइफस्टाइल की झलक फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 2.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स मौजूद हैं. उनका इंस्टाग्राम अकाउंट उनके शानदार फोटोशूट और स्टाइलिश तस्वीरों से भरा हुआ है. अब आईपीएल 2026 में चेन्नई और पंजाब के मैच में दिखने के बाद कश्मीरा परदेशी की लोकप्रियता में और भी इजाफा हुआ है. इंटरनेट पर वह अभी भी लगातार ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई हैं.
ये भी पढ़ें-
हवा में उड़कर ऋषभ पंत ने लपके हैरतअंगेज कैच, फिर बल्ले से धामल कर जिताया मैच
IPL 2026: कब होगी MS Dhoni की टीम में वापसी, गायकवाड़ ने दिया हेल्थ अपडेट
SRH vs LSG: खुल गया LSG की जीत का खाता, ऋषभ पंत ने खेली कप्तानी पारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




