Jamshedpur News : एमजीएम : डॉक्टरों को दिया गया मैकेनिकल वेंटिलेटर के उपयोग का प्रशिक्षण

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 05 Apr 2026 1:21 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में शनिवार को डॉक्टरों को मैकेनिकल वेंटिलेटर का प्रशिक्षण दिया गया. एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार के नेतृत्व आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में अस्पताल के डॉक्टरों को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

अस्पताल में गंभीर अवस्था में आने वाले मरीजों को मिलेगा लाभ

Jamshedpur News :

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में शनिवार को डॉक्टरों को मैकेनिकल वेंटिलेटर का प्रशिक्षण दिया गया. एमजीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार के नेतृत्व आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में अस्पताल के डॉक्टरों को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया. इस कार्यशाला में रांची के रिम्स से डॉ. प्रतीक भट्टाचार्य, मेदांता अस्पताल से डॉ. तापस साहू और टाटा मेन हाॅस्पिटल (टीएमएच) से डॉ. आशिफ एवं डॉ. विनीता ने एमजीएम के डॉक्टरों को आईसीयू में उपयोग होने वाले वेंटिलेटर के संचालन, आपात स्थिति में उसके प्रभावी इस्तेमाल और मरीज की स्थिति के अनुसार उचित सेटिंग्स की विस्तृत जानकारी दी.

एमजीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ बलराम झा ने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से डॉक्टरों में वेंटिलेटर के उन्नत उपयोग, इमरजेंसी मैनेजमेंट और मरीज की स्थिति के अनुसार त्वरित निर्णय लेने की क्षमता विकसित की जा रही है. इससे न केवल चिकित्सकों की कार्यकुशलता बढ़ेगी, बल्कि इलाज की गुणवत्ता में भी व्यापक सुधार होगा. उन्होंने कहा कि अस्पताल में गंभीर हालत में आने वाले लगभग 40 प्रतिशत मरीजों को बेहतर सुविधाओं के अभाव में अन्य अस्पतालों में रेफर करना पड़ता था, लेकिन इस नयी पहल के बाद अस्पताल प्रशासन का लक्ष्य इस संख्या को शून्य तक लाना है. इससे मरीजों और उनके परिजनों को बाहर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी और समय पर इलाज संभव हो सकेगा. इस दौरान प्राचार्य डॉ. संजय कुमार, डॉ. आरके मंधान, डॉ. उमाशंकर प्रसाद, डॉ. पीके दत्ता सहित कई चिकित्सक मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola