Jamshedpur News : कदमा : क्रेन ऑपरेटर के क्वार्टर से आठ लाख के गहने और नकदी चोरी

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 05 Apr 2026 1:23 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : कदमा थाना क्षेत्र के कालिंदी रोड निवासी लोकेश कुमार उर्फ गब्बर के क्वार्टर में पीछे के दरवाजे की छिटकनी तोड़कर चोरों ने करीब आठ लाख रुपये के गहने और 1.25 लाख रुपये नकद की चोरी कर ली.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

कदमा थाना क्षेत्र के कालिंदी रोड निवासी लोकेश कुमार उर्फ गब्बर के क्वार्टर में पीछे के दरवाजे की छिटकनी तोड़कर चोरों ने करीब आठ लाख रुपये के गहने और 1.25 लाख रुपये नकद की चोरी कर ली. घटना शुक्रवार अपराह्न चार से पांच बजे के बीच की बतायी जा रही है.

लोकेश कुमार बिष्टुपुर यातायात थाना में क्रेन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्होंने कदमा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की. लोकेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी टाटा स्टील में कार्यरत है. शुक्रवार को उनके दोनों बच्चे करीब पौने चार बजे क्वार्टर बंद कर ट्यूशन पढ़ने गये थे. करीब पांच बजे जब वह घर पहुंचे, तो सामने के दरवाजे पर ताला लगा था, लेकिन अंदर गया, तो देखा कि कमरे में अलमारी का सामान बिखरा पड़ा है.

चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसे और अलमारी का लॉक तोड़कर गहने व नकदी लेकर फरार हो गये. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान में जुटी है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola